यह ख़बर 11 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

झारखंड : मजदूर ने पैसे मांगे तो मालिकों ने काट दिए हाथ

खास बातें

  • पीड़ित मजदूर के मुताबिक वह तीन महीने का बकाया पैसा लेने अपने मालिकों के पास गया था, लेकिन उन लोगों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उसके हाथ काट दिए।
रांची:

झारखंड के गढ़वा जिले में मजदूरी मांगने गए एक मजदूर के हाथ काट दिए गए हैं। पीड़ित मजदूर के मुताबिक वह तीन महीने का बकाया पैसा लेने अपने मालिकों के पास गया था, लेकिन उन लोगों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उसके हाथ काट दिए। वह फिलहाल रांची के 'रिम्स' अस्पताल में भर्ती है।

अलियार रजवार नाम का यह मजदूर परिवार को भोजन देने के लिए अपना पैसा मांगने गया था, लेकिन दबंगों ने उसे यह सजा दी। वह भले ही जिंदगीभर के लिए अपंग हो गया, लेकिन प्रशासन कितना संवेदनशील है इसका उदाहरण तब मिला जब इस विषय पर राज्य के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि उनका राज्य क्राइम के मामले में सबसे नीचे है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पीड़ित मजदूर का कहना है कि उसके मालिक शराब की अवैध भट्टी चलाते हैं। उधर, गढ़वा पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।