वसुंधरा राजे के बाद अब ललित मोदी के निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

वसुंधरा राजे के बाद अब ललित मोदी के निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

नई दिल्ली:

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक के बाद एक देश के राजनेताओं को अपने साथ लपेटते जा रहे हैं। उनके साथ संबंधों को लेकर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहले से मुसीबत में हैं, और अब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बीजेपी सांसद वरुण गांधी को भी विवादों में लपेट लिया है।

ललित मोदी ने मंगलवार देर रात कई ट्वीट करके सोनिया गांधी और वरुण गांधी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अपने ट्वीट में ललित मोदी ने बताया कि कुछ साल पहले वरुण गांधी उनके लंदन स्थित घर पर आए थे और सोनिया गांधी के साथ उनके सभी मामलों का निपटारा करने का भरोसा दिया था।

ललित मोदी का कहना है कि वरुण गांधी चाहते थे कि वह सोनिया गांधी की इटली में रहने वाली बहन से मिल लें। उन्होंने तो ट्वीट में यह दावा भी किया कि कांग्रेस अध्यक्ष की बहन ने उनका काम कराने के एवज में छह करोड़ डॉलर, यानी करीब 390 करोड़ रुपये की मांग की थी।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com