दिल्ली पुलिस ने बहराइच से लश्कर के आतंकवादी को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलइटी) के एक सदस्य को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) एसएन श्रीवास्तव ने बताया, उसने इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के लिए काम किया था और कई आतंकवादी मामलों में वांछित था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान इरफान के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 50 साल है। उसे बीते सप्ताह उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से गिरफ्तार किया गया।