यह ख़बर 01 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

लश्कर का एक और संदिग्ध झारखंड में गिरफ्तार

खास बातें

  • दिल्ली पुलिस ने झारखंड में लश्कर-ए-तैयबा के एक और संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। ताजा गिरफ्तारी से बीते दो दिनों में दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है।
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने झारखंड में लश्कर-ए-तैयबा के एक और संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। ताजा गिरफ्तारी से बीते दो दिनों में दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गयी है।

सूत्रों ने यहां बताया कि कल गिरफ्तार किए गए एहतेशाम के चचेरे भाई तौफीक अहमद पीर (20) को झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने बताया कि पीर के पास से किसी तरह का विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। उसे दिल्ली लाया जाएगा। पीर को हजारीबाग के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पास पेश किया जाएगा और दिल्ली पुलिस उसे यहां लाने के लिए अदालत से उसकी हिरासत की मांग करेगी ताकि राष्ट्रीय राजधानी में नाकाम कर दिए गए आतंकवादी वारदात के सिलसिले में उससे पूछताछ की जा सके।