यह ख़बर 05 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

लवासा जाएगी पर्यावरण मंत्रालय की टीम

खास बातें

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की टीम पुणे में बन रही लेक लवासा सिटी का बुधवार को निरीक्षण करेगी। इस मामले में 10 जनवरी को अंतिम आदेश आना है।
नई दिल्ली:

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की टीम पुणे में बन रही लेक लवासा सिटी का बुधवार को निरीक्षण करेगी। इस मामले में 10 जनवरी को अंतिम आदेश आना है। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने पर्यावरण मंत्रालय लवासा साइट के निरीक्षण के आदेश दिए थे। पर्यावरण मंत्रालय ने लवासा सिटी का निर्माण करने वाली कंपनी एचसीसी को 25 नवंबर को एक नोटिस देकर कहा था कि उनसे इस मामले में मंजूरी नहीं ली गई। मंत्रालय ने 15 दिन के अंदर एचसीसी को जवाब देने को कहा था। नोटिस में निर्माण का काम रोकने को भी कहा गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com