किसानों के भेष में छिपे वामपंथी और कांग्रेसी, देश विरोधी ताकतें फैला रही हैं भ्रम ः प्रज्ञा सिंह

भाजपा सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार जो कृषि कानून लाई है, उसमें किसी सुधार की आवश्यकता भी नहीं है. सारे सुधार करके ही यह कानून लाया गया है.

किसानों के भेष में छिपे वामपंथी और कांग्रेसी, देश विरोधी ताकतें फैला रही हैं भ्रम ः प्रज्ञा सिंह

बंगाल में BJP नेता पर हमले पर प्रज्ञा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तिलमिला गई हैं.

सीहोर:

विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहीं भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का ऐसा ही एक और बयान सामने आया है. प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार को सीहोर की एक जनसभा में कहा है कि कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ आंदोलन में किसानों के भेष में वामपंथी और कांग्रेसी छिपे हुए हैं. ये देश विरोधी ताकतें किसानों के बीच भ्रम फैला रही हैं. किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर प्रज्ञा सिंह (Pragya Singh) ने शाहीनबाग की याद भी दिलाई.

उन्होंने कहा कि जिस तरह शाहीनबाग में जेएनयू के लोग, कुछ फिल्म वामपंथी शामिल थे, वही चेहरे अब फिर सामने आने लगे हैं. ऐसे लोग राष्ट्र को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें जेल में डाल देना ही बेहतर है. उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने ये कृषि कानून लागू नहीं किया है और पंजाब के लोग आकर यहां आंदोलन कर रहेहैं.  भाजपा सांसद ने यहां तक कहा कि केंद्र सरकार जो कृषि कानून लाई है, उसमें किसी सुधार की आवश्यकता भी नहीं है. सारे सुधार करके ही यह कानून लाया गया है.

प्रज्ञा सिंह (Pragya Singh) ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून उन लोगों के लिए होना चहिए जो देश में राष्ट्रविरोधी गतिविधियां करते हैं, जिन्हें देश विरोधी कार्यों के लिए ट्रेनिंग दी जाती है. मगर जो राष्ट्र धर्म के लिए जाते हैं, उन पर यह कानून लागू नहीं होना चाहिए. उन पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए. सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग देश को अपमानित करते हैं और भगवाधारियों  को आतंकवादी कहते हैं, वह क्षत्रिय नहीं होते. ये लोग भगवा और हिंदुत्व का अपमान करते हैं ऐसी शब्द बोलने वाले लोगों को राजा नही कहना चाहिए. 

बंगाल में BJP नेता पर हुए हमले को लेकर प्रज्ञा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता  तिलमिला गई हैं. उनको समझ आ गया हे कि ये भारत है, पाकिस्तान नहीं. बंगाल में BJP और हिंदू का शासन आएगा. बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है. हिंदू राष्ट्र की स्थापना होगी. बंगाल हमारा हिंदू राज्य बनेगा, भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा

पंजाब के हर परिवार से एक शख्स आंदोलन में कूदेगा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com