यह ख़बर 17 मई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आडवाणी के ब्लॉग की आलोचना करने पर लहर सिंह पार्टी से निलंबित

खास बातें

  • कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य लहर सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।
नई दिल्ली:

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य लहर सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। लहर सिंह ने गुरुवार को लालकृष्ण आडवाणी को एक खत लिखकर कर्नाटक की हार पर उनके ब्लॉग की आलोचना की थी।

बता दें कि आडवाणी कर्नाटक चुनाव में पार्टी की हार के बाद अपने ब्लॉग में लिखा था कि पार्टी को इस हार से सबक लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी जीत जाती तो उन्हें हैरानी होती, हार पर उन्हें हैरानी नहीं हुई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com