उत्तराखंड के पौड़ी में तेंदुए ने नौ साल के बच्चे को मार डाला

उत्तराखंड के पौड़ी में तेंदुए ने नौ साल के बच्चे को मार डाला

प्रतीकात्मक चित्र

देहरादून:

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में एक तेंदुए ने नौ-वर्षीय लड़के पर हमला कर उसे मार डाला। वन विभाग के सूत्रों ने देहरादून में बताया कि घटना ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे फरासू गांव में रविवार देर शाम हुई, जब खेत में काम कर रही अपनी मां के साथ खड़े बच्चे पर अचानक एक तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया और झाड़ियों की तरफ ले जाने लगा।

बच्चे की मां ने तेंदुए का पीछे किया, जिसके बाद तेंदुए ने उसे छोड़ दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल आदमखोर तेंदुए को मारने या उसे पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com