यह ख़बर 10 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नेपाल में अपहरण के मामले में बिहार के लोजपा विधायक गिरफ्तार

खास बातें

  • बिहार के अररिया विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के सदस्य जाकिर हुसैन खान को नेपाल में पुलिस ने एक व्यवसायी के 10 वर्ष पुराने अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
अररिया (बिहार):

बिहार के अररिया विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के सदस्य जाकिर हुसैन खान को नेपाल में पुलिस ने एक व्यवसायी के 10 वर्ष पुराने अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शनिवार को बताया कि लोजपा विधायक को भारत-नेपाल सीमा पर मोरांग जिले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर 26 जनवरी, 2002 को विराटनगर से एक व्यवसायी तुलसीराम अग्रवाल का अपहरण करने का आरोप है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोजपा विधायक पर पांच करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अग्रवाल का अपहरण करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें काठमांडू में एक जेल ले जाया गया है। इससे पहले नेपाल की पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी पप्पू देव को गिरफ्तार किया था, जिसने अपहरणकांड में साथ देने वाले लोगों के नाम का खुलासा किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने बताया कि इससे पहले नेपाल पुलिस ने भारत पुलिस को अपने यहां आपराधिक मामलों में वांछित 25 अपराधियों की सूची सौंपी थी, जिसमें जाकिर का भी नाम था। जाकिर 2002 में 18 फरवरी को एक अन्य मामले में अदालत से जमानत मिलने पर अररिया जेल से रिहा हुए थे। लोजपा विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में जोगबनी में सड़कों पर वाहनों का आवागमन और बाजार बंद हैं।