यह ख़बर 10 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण आज

खास बातें

  • ये शाम 5:02 से शुरू होगा और रात 11:02 मिनट पर खत्म होगा। पूर्ण चंद्रगहण का नजारा 8 बजकर एक मिनट पचास सेकेंड पर दिखेगा।
New Delhi:

इस साल का पांचवां और आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बाद इतने बड़े चंद्र ग्रहण का नजारा साल 2018 में ही देखा जा सकेगा। इस चंद्र ग्रहण को सिर्फ एशिया और ऑस्ट्रेलिया में ही पूणर्रूप से देखा जा सकेगा। साउथ अमेरिका और अंटार्कटिका में ग्रहण के शुरुआती चरणों को नहीं देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार ये शाम पांच बजकर दो मिनट से शुरू होगा और रात 11 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा। पूर्ण चंद्रगहण का नजारा रात 8 बजकर एक मिनट पचास सेकेंड पर दिखेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com