महाराष्ट्र चुनाव परिणाम LIVE Updates: एक बार फिर NDA सरकार? रुझानों में शिवसेना-BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

Maharashtra Election Results Today: भाजपा को इस बार 100 सीटें ही मिलती हुई दिख रही हैं. वहीं, उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना को 61 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं.

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम LIVE Updates: एक बार फिर NDA सरकार? रुझानों में शिवसेना-BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

2019 Maharashtra Vidhan Sabha Results: देवेंद्र फडणवीस के साथ उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)

Maharashtra Election Results 2019 Today: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2019) में भारतीय जनता पार्टी को पिछली बार से नुकसान होता हुआ दिख रहा है. 2014 में 122 सीटें जीतने वाली भाजपा को इस बार 100 सीटें ही मिलती हुई दिख रही हैं. वहीं, उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना को 61 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. खबर लिखे जाने तक जहां भाजपा ने 100 सीटें और शिवसेना ने 61 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, वहीं कांग्रेस 45 और एनसीपी 55 सीटों पर आगे चल रही है. पिछली बार बहुमत से दूर रही भाजपा को शिवसेना के साथ गठबंधन कर सरकार बनाना पड़ा था. इस बार भी दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा है. बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जैसे मुद्दों का जमकर इस्तेमाल किया, वहीं विपक्ष ने किसानों की परेशानी और बेरोज़गारी जैसे मुद्दे उठाए. हरियाणा की बात करें तो वहां भी भाजपा को कांग्रेस कड़ी टक्कर देते हुए दिख रही है. 

Maharashtra Assembly Election Results 2019 live updates:

Oct 24, 2019 14:37 (IST)
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में भाजपा 5 सीटें जीत चुकी है, वहीं 97 सीटों पर आगे बनी हुई है. वहीं, शिवसेना ने पांच सीटें जीत ली और 55 सीटों पर आगे बनी हुई है. एनसीपी एक सीट जीतक 54 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 44 सीटों पर आगे बनी हुई है.
Oct 24, 2019 11:50 (IST)
महाराष्ट्र इलेक्शन रिजल्ट 2019:
कोल्हापुर उत्तर से कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रकांत पंडित जाधव और ल्हापुर दक्षिण सीट से कांग्रेस के रुतुराज संजय पाटिल आगे बने हुए हैं.
Oct 24, 2019 11:49 (IST)
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव रिजल्ट्स 2019:
जालना सीट से शिवसेना के उम्मीदवार अर्जुन पंडितराव खोतकर आगे चल रहे हैं.
Oct 24, 2019 11:49 (IST)
महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 2019:
पालघर विधानसभा सीट से शिवसेना के श्रीनिवास चिंतामन वांगा आगे बने हुए हैं.
Oct 24, 2019 11:49 (IST)
महाराष्ट्र इलेक्शन रिजल्ट:
कल्याण ग्रामीण से मनसे उम्मीदवार प्रमोद (राजू) रतन पाटिल, कल्याण पश्चिम सीट से शिवसेना के विश्वनाथ आत्माराम भोयर और कल्याण पूर्व सीट से भाजपा के गणपत कालू गायकवाड़ आगे हैं. 
Oct 24, 2019 11:49 (IST)
इलेक्शन रिजल्ट 2019
बीड विधानसभा सीट से एनसीपी उम्मीदवार संदीप रविंदर कशीरसागर आगे बने हुए हैं.
Oct 24, 2019 11:49 (IST)
महाराष्ट्र इलेक्शन रिजल्ट 2019
भायखला सीट से शिवसेना की यामिनी यश्वंत जाधव आगे चल रही हैं. 
Oct 24, 2019 11:48 (IST)
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव रिजल्ट्स 2019
अहमदनगर सिटी से शिवसेना के अनिल भैया रामकिशन राठौड़ और अहमदपुर से एनसीपी के बाबासाहेब मोहनराव पाटिल आगे हैं.
Oct 24, 2019 11:40 (IST)
महाराष्ट्र इलेक्शन रिजल्ट 2019:
नांदेड़ उत्तर से शिवसेना के बालाजी देवीदासराव कल्याणकर और नांदेड़ दक्षिण सीट से कांग्रेस के मोहनराव मारोत्राओ हैम्बर्दे आगे हैं.
Oct 24, 2019 11:40 (IST)
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव रिजल्ट्स 2019:
अकोला पश्चिम से कांग्रेस के साजिद खान मन्नान खान और अकोला पूर्व से भाजपा के रणधीर प्रह्लादराव सावरकर आगे बने हुए हैं.
Oct 24, 2019 11:40 (IST)
महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 2019:
नासिक पश्चिम से भाजपा की सीमा महेश हीरे (सीमाताई), नासिक पूर्व से एनसीपी के बालासाहेब महादू सनप और नासिक मध्य से देवयानी सुहास फरांडे आगे चल रहे हैं.
Oct 24, 2019 11:40 (IST)
महाराष्ट्र इलेक्शन रिजल्ट:
ठाणे सीट से भाजपा के केलकर संजय मुकुंद आगे चल रहे हैं. 
Oct 24, 2019 11:39 (IST)
इलेक्शन रिजल्ट 2019:
मुंबई की नालासोपारा सीट से वंचित बहुजन आघाडी के उम्मीदवार क्षितिज हितेंद्र ठाकुर आगे चल रहे हैं. 
Oct 24, 2019 11:00 (IST)
महाराष्ट्र इलेक्शन रिजल्ट लेटेस्ट न्यूज:
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझान-
भाजपा- 97 सीटों पर आगे
शिवसेना- 62 सीटों पर आगे
कांग्रेस- 40 सीटों पर आगे
एनसीपी- 50 सीटों पर आगे
Oct 24, 2019 10:16 (IST)
महाराष्ट्र इलेक्शन रिजल्ट 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझान:
भाजपा- 100 सीटों पर आगे
शिवसेना- 58 सीटों पर आगे
कांग्रेस- 38 सीटों पर आगे
एनसीपी- 52 सीटों पर आगे

Oct 24, 2019 09:46 (IST)
महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम: परली सीट से बीजेपी की पंकजा मुंडे, भोकार सीट से कांग्रेस के अशोक चव्‍हाण और बारामती सीट से अजित पवार आगे#MaharashtraAssemblyPolls #AssemblyElections2019 विस्‍तृत कवरेज: http://ndtv.in
Oct 24, 2019 09:32 (IST)
#ResultsWithNDTV | करनाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहले राउंड की काउंटिंग के बाद 4588 वोटों से आगे चल रहे हैं#AssemblyElections2019 #HaryanaAssemblyPolls2019
Oct 24, 2019 09:25 (IST)
Maharashtra Vidhan Sabha Election Results 2019:
महाराष्‍ट्र की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे शिव सेना नेता आदित्‍य ठाकरे पहले राउंड की काउंटिंग के बाद 7020 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Oct 24, 2019 09:12 (IST)
LIVE Maharashtra Election Result News:
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में BJP-शिवसेना को बहुमत
Oct 24, 2019 08:57 (IST)
NCP प्रमुख शरद पवार के पुत्र अजित पवार और छगन भुजबल पीछे, शिवसेना के आदित्य ठाकरे आगे
Oct 24, 2019 08:57 (IST)
Oct 24, 2019 08:54 (IST)
महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव: मुंबई में कोलाबा मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी+ 97 और कांग्रेस-एनसीपी 39 सीटों पर आगे हैं
Oct 24, 2019 08:44 (IST)
LIVE Maharashtra Election Results:
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान:
भाजपा- 37 पर आगे
शिवसेना- 32 पर आगे
कांग्रेस- 14 पर आगे
एनसीपी- 16 पर आगे
Oct 24, 2019 08:41 (IST)
Maharashtra Results News:
महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव: शुरुआती रुझानों में कराड़ दक्षिण सीट से कांग्रेस के पृथ्‍वीराज चव्‍हाण, वर्ली से शिव सेना के आदित्‍य ठाकरे और नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस आगे
Oct 24, 2019 08:40 (IST)
Maharashtra Election Results Today:
BJP के देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस के अशोक चव्हाण आगे, पंकजा मुंडे पीछे
Oct 24, 2019 08:24 (IST)
Maharashtra Assembly Election Result:
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान:
भाजपा- 34 पर आगे
शिवसेना- 13 पर आगे
कांग्रेस- 11 पर आगे
एनसीपी- 7 पर आगे
Oct 24, 2019 08:17 (IST)
LIVE Maharashtra Election Result News:
नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से देवेंद्र फडणवीस आगे चल रहे हैं.
Oct 24, 2019 08:13 (IST)
Maharashtra Vidhan Sabha Election Results 2019:
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान:

भाजपा- 18 पर आगे
शिवसेना- 6 पर आगे
कांग्रेस- 6 पर आगे
एनसीपी- 2 पर आगे
Oct 24, 2019 08:09 (IST)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं.
Oct 24, 2019 07:59 (IST)
- मुंबई: वोटों की गिनती जल्द ही शुरु होने वाली है. भाजपा पार्टी ऑफिस में लड्डू तैयार हैं.
Oct 24, 2019 07:59 (IST)
- कोलाबा के एक मतगणना केंद्र में जल्द ही वोटों की गिनती शुरू होने वाली है.
Oct 24, 2019 07:09 (IST)
मुंबई: भाजपा पार्टी ऑफिस को मतगणना से पहले सजाया गया है.
Oct 24, 2019 07:08 (IST)
नागपुर: नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एक मतगणना केंद्र पर तैयारियां
Oct 24, 2019 07:07 (IST)
महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों के नतीजे आज जारी किए जाएंगे.