यह ख़बर 11 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

महिला सुरक्षा पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री की टिप्पणी पर विवाद

महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल की फाइल फोटो

मुंबई:

महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल आज अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवाद में घिरते दिखे। राज्य विधानसभा में आज उन्होंने कहा कि अगर हर घर में पुलिस की तैनाती कर दी जाए, तो भी महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अत्याचार रोका नहीं जा सकता।

वहीं विभिन्न नेताओं और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने जब उनकी इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई, तो पाटिल ने इस पूरे विवाद से पल्ला झाड़ते हुए कहा, उनकी बात को गलत ढंग से पेश किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com