राजस्थान में जापानी महिला से दुष्कर्म के आरोपी गाइड ने किया सरेंडर

प्रतीकात्मक चित्र

जयपुर:

राजस्थान में 19 साल की जापानी महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी गाइड ने जयपुर के एक पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। वारदात के बाद वह जयपुर से फरार हो गया था और विजयवाड़ा में छिप रहा था। पुलिस का कहना है कि दबाव में आकर उसने सरेंडर किया।

आरोपी 24 साल का अजित सिंह चौधरी है जो खुद को एक टूरिस्ट गाइड बताता है। अजित इस महिला को रविवार को जल महल पर मिला था। अच्छी अंग्रेजी बोलने के कारण महिला उससे प्रभावित हो गई। उसने महिला को जयपुर घूमने का प्रस्ताव दिया और एक-दो जगह साथ लेकर घूमने गया। उसने महिला को अपने दोस्त और परिवार वालों से भी मिलाया।

19 साल की महिला का भरोसा जीतने के बाद वह उससे होटल छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठाकर जयपुर से 50 किलोमीटर दूर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद वह उससे मौजमाबाद गांव ले गया, जहां उसके कुछ दोस्त मौजूद थे। महिला ने वहां शोर मचा दिया और भाग निकलने में सफल रही।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com