ममता बनर्जी को मिला नीतीश कुमार का साथ, बोले - सांप्रदायिक सद्भाव की हिमायती हैं सीएम

ममता बनर्जी को मिला नीतीश कुमार का साथ, बोले - सांप्रदायिक सद्भाव की हिमायती हैं सीएम

पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि किसी भी सूरत में सामाजिक एवं सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सांप्रदायिक सद्भाव की हिमायती हैं।

पटना में पत्रकारों द्वारा पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई हिंसा के विषय में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बंगाल की घटना है। हम बिहार के काम में लगे हुए हैं। हर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी रखना कार्य की व्यस्तता में संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, "हर हाल में सामाजिक एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए लोग प्रयास करते हैं। जहां तक मेरी समझ है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सांप्रदायिक सद्भाव की हिमायती हैं।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से बिहार के लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन देने की अपील की थी।