यह ख़बर 22 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

चिट फंड कांड : ममता ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

खास बातें

  • चिट फंड कांड ममता सरकार की गले की फांस बनता नज़र आ रहा है। कोलकाता समेत पूरे राज्य में ठगे गए लाखों लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात को देखते हुए ममता सरकार ने सोमवार को एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई है।
कोलकाता:

चिट फंड कांड ममता सरकार की गले की फांस बनता नज़र आ रहा है। कोलकाता समेत पूरे राज्य में ठगे गए लाखों लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात को देखते हुए ममता सरकार ने सोमवार को एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई है।

बताया जा रहा है कि सरकार चिट फंड पर अध्यादेश भी ला सकती है। शारदा ग्रुप की ठगी का शिकार हुई एक महिला ने आत्महत्या कर ली। इस महिला ने शारदा ग्रुप में 30 हज़ार रुपये जमा किए थे। लोगों को शारदा ग्रुप ने नकद जमा पर बैंकों से ज्यादा रिटर्न देने का झांसा दिया।

मामले पर राज्य में सियासत गरमा गई है। विपक्ष ममता सरकार पर शारदा ग्रुप से संबंध का आरोप लगा रही है जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी का कहना है कि लेफ्ट के शासनकाल में ही चिट फंड कंपनियों का विस्तार हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शारदा ग्रुप के चेयरमैन सुदीप्तो सेन फरार चल रहे हैं, वहीं शारदा ग्रुप के एजेंट्स कोलकाता में विरोध मार्च निकालेंगे।