यह ख़बर 14 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मणिपुर बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हुई

खास बातें

  • मणिपुर में हुए बम विस्फोट में घायल एक व्यक्ति के शुक्रवार रात दम तोड़ने के साथ ही इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। खोयाथोंग क्षेत्र में हुए बम विस्फोट में आठ लोगों की तत्काल मौत हो गई थी, जबकि बम के छर्रे लगने से 10 अन्य घायल हो गए थे।
इंफाल:

मणिपुर में हुए बम विस्फोट में घायल एक व्यक्ति के शुक्रवार रात दम तोड़ने के साथ ही इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि खोयाथोंग क्षेत्र में हुए बम विस्फोट में आठ लोग मारे गए थे, जबकि बम के छर्रे लगने से 10 अन्य घायल हो गए थे। सूत्रों ने बताया कि खुरई क्षेत्र में हुए पहले बम विस्फोट में दो व्यक्ति घायल हुए थे। दोनों विस्फोटों में आईईडी का इस्तेमाल किया गया।

सूत्रों ने बताया कि किसी भी व्यक्ति या समूह ने दूसरे बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, जिसमें नौ श्रमिक (सभी गैर मणिपुरी) मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। पहले विस्फोट की जिम्मेदारी प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने ली है। सूत्रों ने बताया कि पहले विस्फोट में घायल दोनों व्यक्ति स्थानीय हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों ने बताया कि गत 27 जून को उस समय दो गैर मणिपुरी व्यक्ति मारे गए थे और चार अन्य घायल हो गए थे, जब अज्ञात लोगों ने यहां पास स्थित यूरीपोक क्षेत्र में एक शक्तिशाली बम विस्फोट किया था।