यह ख़बर 14 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शिवसेना की रैली में अपमान के बाद मनोहर जोशी ने मुंबई छोड़ा

मुंबई:

शिव सेना की दशहरा रैली के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा हूटिंग करके मंच से उतारे जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने मुंबई छोड़ दिया।

पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के तरीके के संबंध में जोशी की टिप्पणी से शिवसैनिक नाराज थे।

सूत्रों ने बताया कि जोशी मुंबई से बाहर गए हैं और छह दिन में वापस आ जाएंगे। पिछले तीन वर्ष से शिवाजी पार्क में आयोजित की जाने वाली पार्टी की वार्षिक रैली का हिस्सा रहने वाले जोशी तटवर्ती कोंकण के अपने पैतृक गांव नंदवी गए हैं या नहीं इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दशहरे को आयोजित हुई इस रैली में उद्धव और उनके पुत्र आदित्य ने जोशी विरोध नारे लगा रहे सैनिकों को शांत करने की कोशिश की थी। उद्धव की पत्नी रश्मि ने कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश की थी हालांकि उनके शांत नहीं होने के कारण जोशी वहां से चले गए।