यह ख़बर 14 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई : पनवेल के जंगल में चार लोगों की हत्या

खास बातें

  • मुंबई के करीब पनवेल के जंगल में चार लोगों की हत्या कर दी गई है। तीन की पत्थर से तो एक की गोली मारकर हत्या की गई है।
मुम्बई:

मुंबई के करीब पनवेल के जंगल में चार लोगों की हत्या कर दी गई है। तीन की पत्थर से तो एक की गोली मारकर हत्या की गई है।

ये सभी वहां एक फार्म हाउस में पार्टी मनाने गए थे। चारों ही आस−पास के गांव के रहने वाले थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस को मौका−ए−वारदात से शराब की बोतलें, आधे खाली गिलास, पटाखे और कुछ दूसरे सामान भी मिले हैं। मरने वालों में रामदास पाटिल, फार्म हाउस के मालिक डॉ दत्ता पाटिल का भतीजा है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में एक ज्योतिषी है और तीन इस्टेट एजेंट हैं, लेकिन हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।