यह ख़बर 01 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अशोक अर्गल पर मामला दर्ज करने को मिली अनुमति

खास बातें

  • लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने वोट के लिए नोट मामले में भाजपा के अशोक अर्गल के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपनी अनुमति दे दी है।
नई दिल्ली:

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने वोट के लिए नोट मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निचले सदन के सदस्य अशोक अर्गल के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपनी अनुमति दे दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के उपायुक्त अशोक चंद ने कहा, "हमें सम्बंधित अधिकारी से अनुमति मिल गई है। अब मामले में एक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।" ज्ञात हो कि इस मामले में पहले ही जेल जा चुके छह लोगों में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व नेता अमर सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी शामिल हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com