यह ख़बर 24 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मेरठ में बाप पर सौतेली बेटी के साथ रेप का आरोप

खास बातें

  • लड़की की मां ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सौतेले पिता शफीक ने उसकी बेटी के साथ 19 मई को बलात्कार किया।
मेरठ:

मवाना के मोहल्ला तिहाई में एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सौतेले पिता शफीक ने उसकी बेटी के साथ 19 मई को बलात्कार किया। लड़की की मां जरीना ने इस बाबत गुरुवार को शफीक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस उप महानिरीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शफीक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com