यह ख़बर 24 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

कश्मीर में आतंकियों की पुलिस दल पर गोलीबारी, एक नागरिक की मौत

खास बातें

  • जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में आतंकवादियों द्वारा एक पुलिस दल पर की गई गोलीबारी में एक आम नागरिक की मौत और एक सिपाही घायल हो गया है।
श्रीनगर:

जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में आतंकवादियों द्वारा एक पुलिस दल पर की गई गोलीबारी में एक आम नागरिक की मौत और एक सिपाही घायल हो गया है।

पुलिस अधीक्षक सैयद इम्तियाज हुसैन ने कहा कि घटना उस समय घटी, जब इकबाल बाजार में दो पुलिस वाहन यातायात जाम में फंस गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, जब पुलिसकर्मी यातायात सामान्य करने में जुटे हुए थे, उसी समय आंतकवादियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। इससे एक सिपाही और एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाजार में लोगों की भारी भीड़ होने की वजह से पुलिस जवाबी गोलीबारी नहीं कर सकी, क्योंकि ऐसा करने से नागरिक मारे जा सकते थे। हमलावर, घायल पुलिसकर्मी का हथियार लेकर चम्पत हो गए।