यह ख़बर 06 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सरकारी अनाथालय में दो बच्चियों से बलात्कार, आरोपी चपरासी गिरफ्तार

खास बातें

  • इलाहाबाद के एक सरकारी अनाथालय में एक चपरासी द्वारा आठ और 10 साल की दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट पुलिस में कराई गई है।
इलाहाबाद:

उत्तर प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच अमानवीयता की हदें लांघने का एक और मामला सामने आया है। इलाहाबाद के एक सरकारी अनाथालय में एक चपरासी द्वारा आठ और 10 साल की दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट पुलिस में कराई गई है।

इस बीच सूत्रों के अनुसार चिकित्सकीय जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। मामला तब प्रकाश में आया, जब इसी अनाथालय से एक बच्ची को एक युगल ने गोद लिया, जिसने बताया कि अनाथालय का एक चपरासी वहां रहने वाली लड़कियों के साथ यह हरकतें किया करता था। चपरासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com