खास बातें
- उत्तर प्रदेश के झांसी में एक नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बाद खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। अपने साथ हुए दुष्कर्म के बाद पीड़ित लड़की ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसी इस लड़की का जिले के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक लड़की की मां एक निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करती है, जहां उसके साथ काम करने वाले एक दूसरे मजदूर ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।