यह ख़बर 14 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

बच्ची से रेप के बाद कोल्हापुर में उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया गया

खास बातें

  • कोल्हापुर में पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लाठियों से लैस इन कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों, लक्ष्यतीर्थ वसावथ में स्थित उनकी दुकानों और घरों पर हमला किया, जिसमें दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
सांगली:

दो साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर झारखंड के एक मजदूर द्वारा बलात्कार किए जाने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) और शिवसेना के कुछ संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने आज उत्तर भारतीय प्रवासी मजदूरों पर हमला किया और कोल्हापुर जिले से सटी उनकी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया।

कोल्हापुर में पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लाठियों से लैस इन कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों, लक्ष्यतीर्थ वसावथ में स्थित उनकी दुकानों और घरों पर हमला किया, जिसमें दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इसी इलाके में मंगलवार को बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। पुलिस ने हिंसक भीड़ को तितर बितर करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों ने कहा कि आरोपी राजूसिंह बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह इलाके में एक निमार्ण स्थल पर काम करता था।