यह ख़बर 12 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

नरेंद्र मोदी चुने गए भाजपा संसदीय दल के नेता

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद के दोनों सदनों में पुनर्गठित भाजपा संसदीय दल का नेता बनाया गया है। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में पार्टी के उप नेता होंगे और वित्तमंत्री अरुण जेटली राज्यसभा में उप नेता होंगे।

नव गठित भाजपा संसदीय दल की कार्य समिति के मुताबिक पार्टी ने संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू को संसद में सरकार का मुख्य सचेतक बनाया है। इसके अलावा संसदीय कार्य राज्यमंत्री संतोष गंगवार और प्रकाश जावड़ेकर क्रमश: लोकसभा और राज्य सभा में सरकार के उप मुख्य सचेतक होंगे।

राजस्थान से लोकसभा सदस्य अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे, जबकि राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना उच्च सदन में पार्टी के नए मुख्य सचेतक होंगे। पार्टी ने लोकसभा में 13 और राज्यसभा में तीन सचेतक भी बनाए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भाजपा ने गणेश सिंह को लोकसभा में पार्टी का सचिव और भूपेंद्र यादव को राज्यसभा में सचिव बनाया है जबकि पी सी मोहन भाजपा संसदीय दल के नए कोषाध्यक्ष होंगे।