मुंबईवासियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BEST ने 9 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी

BEST के एक प्रमुख मजदूर यूनियन ने सैलेरी में बढ़ोतरी समेत अपनी मांगों को नहीं माने जाने पर नौ अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है.

मुंबईवासियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BEST ने 9 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी

हमें हड़ताल मे रुचि नहीं है लेकिन प्रबंधन ने हमारे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा है-शंशाक राव

मुंबई:

बृहन्मुम्बई महानगरपालिका द्वारा संचालित बृहन्मुम्बई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (BEST) के एक प्रमुख मजदूर यूनियन ने सैलेरी में बढ़ोतरी समेत अपनी मांगों को नहीं माने जाने पर नौ अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. बेस्ट वर्कर्स यूनियन के शशांक राव ने कहा कि इस सार्वजनिक परिवहन उपक्रम के प्रबंधन ने हमारी मांगों पर आंखें फेर ली हैं जिनमें मुख्य मांग 10,000 रूपये की अंतरिम वेतन वृद्धि है. 

पूर्वी मुंबई में गैस लीक होने की शिकायतें मिलीं, बीएमसी की एजेंसियां सतर्क

उन्होंने कहा कि शिवसेना से संबद्ध बेस्ट कामगार सेना के साथ अधिकारियों के हुए समझौते में 8000 रूपये की वेतन वृद्धि का वादा नाकाफी है. राव ने दावा किया, 'हमें हड़ताल मे रुचि नहीं है लेकिन प्रबंधन ने हमारे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित हड़ताल का नोटिस बेस्ट महाप्रबंधक को दे दिया गया है. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

Video: मुंबई की आरे कॉलोनी में 30 तारीख तक नहीं काटे जाएंगे पेड़