सीसीटीवी में कैद : मुंबई के हैरतअंगेज बाइक एक्सिडेंट की तस्वीरें

मुंबई:

मुंबई से सटे वसई में सड़क दुर्घटना की हैरतअंगेज तस्वीरें सामने आई हैं। दुर्घटना मुंबई से सटे पालघर जिले के नायगांव में गुरुवार की सुबह 6.55 की है। जख्मी बाइक सवारों के नाम अक्षय भंगा और संजीत भंगा हैं।

ये दोनों चचेरे भाई वसई के कोलीवाडा पाचूबंदर के रहने वाले हैं। वे सुबह सेंट जेवियर कॉलेज माहिम जाने के लिए नायगांव पापडी रोड पर तेजी से जा रहे थे कि तभी सामने एक ऑटो रिक्शा अचानक से यु-टर्न लेने लगा। नतीजा बाइक और ऑटो रिक्शा में इतनी तेज टक्कर हुई कि ऑटो पलट गया और मोटर साइकिल उछलकर गटर में गिर गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दोनों बाइक सवार भी उसके साथ ही गटर में गिर गए। बाइक चला रहे अक्षय के हाथ में चोट आई है जबकि पीछे बैठा संजीत स्लैब से टकराने की वजह से गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे वसई के कॉर्डिनल ग्रेसेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।