यह ख़बर 18 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में बेलगाम टाटा सूमो ने पांच पुलिसवालों को कुचला

खास बातें

  • मुंबई के पवई इलाके में एक तेज रफ्तार टाटा सूमो ने पांच पुलिसवालों को कुचल दिया। सभी पुलिसवालों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें राजावडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंबई:

मुंबई के पवई इलाके में एक तेज रफ्तार टाटा सूमो ने पांच पुलिसवालों को कुचल दिया। सभी पुलिसवालों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें राजावडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा सुबह के करीब चार−पांच बजे की है।

पुलिसवाले पवई हाइवे पर एक ट्रक दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद जायजा लेने पहुंचे थे। पुलिस ने टाटा सूमो के ड्राइवर को हिरासत में लिया है और इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं वह नशे में तो नहीं था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com