मुंबई: मुंबई पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने नवंबर 2014 से अब तक 1039 गुमशुदा बच्चे ढूंढ लिए है। नवंबर 2014 से अब तक 1033 बच्चे लापता हुए थे। ढूंढे गए बच्चों में से कुछ नवंबर 2014 से पहले के मामले हैं।
मुंबई पुलिस प्रवक्ता डीसीपी धनन्जय कुलकर्णी ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि पिछले साल अक्टूबर में मुंबई के हर पुलिस स्टेशन में एक मिसिंग चिल्ड्रन सेल बनाया गया था, जिसमे 1 पुलिस अफसर और 2-3 पुलिसकर्मी होते हैं।
इस सेल का काम ही गुमशुदा बच्चों को खोजना है और इन आंकड़ों को देख कर कहा जा सकता है कि इस सेल को बनाने का फैसला बिल्कुल सही था। नवंबर 2014 से कुल लापता लोगों की संख्या 5894 है, जिनमें से 5075 लोगों को अब तक ढूंढा जा चुका है।