यह ख़बर 01 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

जेहाद पर मुंबई पुलिस के सर्कुलर से खड़ा हुआ नया विवाद

खास बातें

  • प्रमुख इस्लामी संगठन जमात-ए-इस्लामी हिंद की महिला शाखा की ओर से ‘लड़कियों को जेहाद के लिए दिमागी तौर पर तैयार करने और प्रशिक्षण देने’ की बात करने वाले मुंबई पुलिस के एक परिपत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
मुंबई:

प्रमुख इस्लामी संगठन जमात-ए-इस्लामी हिंद की महिला शाखा की ओर से ‘लड़कियों को जेहाद के लिए दिमागी तौर पर तैयार करने और प्रशिक्षण देने’ की बात करने वाले मुंबई पुलिस के एक परिपत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

जमात-ए-इस्लामी ने कहा है कि अगर पुलिस ने इस पर माफी नहीं मांगी तो वह कानूनी कार्रवाई करेगा।

मुंबई पुलिस के आंतरिक परिपत्र में कहा गया कि जमात की महिला शाखा ‘गर्ल्स इस्लामिक आर्गनाइजेशन’ (जीआईओ) ‘लड़कियों को जेहाद के लिए दिमागी तौर पर तैयार करने और प्रशिक्षण देने’ के मकसद से काम कर रहा है।

यह परिपत्र लीक हो गया और इस पर जमात ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। जमात की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता मोहम्मद असलम गाजी ने कहा है कि मुंबई पुलिस ने माफी नहीं मांगी तो उसके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गाजी ने आरोप लगाया कि यह उनके संगठन की छवि खराब के लिए जानबूझकर किया गया प्रयास है।