मुंबई : 6 वर्षीय बच्‍चे के कथित यौन शोषण के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार

मुंबई : 6 वर्षीय बच्‍चे के कथित यौन शोषण के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार

मुंबई:

मुम्बई के अंधेरी स्थित संत जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल रोजारियो अल्फांसो को शुक्रवार को एक 6 साल के बच्चे का कथित यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को दिए बयान में बच्चे ने बताया कि प्रिंसिपल ने उसका शोषण किया। घर जाकर उसने यह बात अपनी मां को बताई जिसके बात उसकी मां उसे पुलिस स्टेशन ले आई और प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक और पीड़ित बच्चे के पिता का कहना है कि उन्होंने भी इस प्रिंसिपल की शिकायत दर्ज़ करने की कोशिश की थी पर उनकी किसी ने नहीं सुनी। अभी की पूछताछ में पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या प्रिंसिपल ने और भी बच्चों को अपना शिकार बनाया है। कोर्ट ने 15 सितम्बर तक के किये अल्फांसो को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।