मुंबई : अंबेडकर भवन गिराने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में जुटे हजारों लोग

मुंबई : अंबेडकर भवन गिराने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में जुटे हजारों लोग

खास बातें

  • प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व में एक बड़ी रैली निकाली गई
  • पार्टी लाइन से इतर मौजूद नेताओं ने मंच साझा किया
  • सीताराम येचुरी, कन्‍हैया कुमार ने सभा को संबोधित किया
मुंबई:

अंबेडकर भवन गिराने की निंदा के लिए डॉ बाबासाहब अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व में मंगलवार को दक्षिण मुंबई में एक बड़ी विरोध प्रदर्शन रैली निकाली गई। पार्टी लाइन से इतर मौजूद नेताओं ने मंच साझा किया और मामले पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र एवं महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया।

बायकला में शुरू हुई रैली दोपहर में दक्षिण मुंबई स्थित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुख्यालय पर पहुंची।
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार, शिवसेना नेता नीलम गोरहे, कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़, एआईएमआईएम के विधायक वारिस पठान सहित अन्य ने सभा को संबोधित किया।

रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंबेडकर भवन गिराने को लेकर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रत्नाकर गायकवाड़ और पीपुल्स इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के एक ट्रस्टी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com