मुंबई : शराबी सिपाही ने की साहब की डंडे से पिटाई, हवालात पहुंचा

मुंबई : शराबी सिपाही ने की साहब की डंडे से पिटाई, हवालात पहुंचा

प्रतीकत्मक फोटो

मुंबई:

मुंबई के वर्ली पुलिस थाने के एक सिपाही ने अपने साहब की डंडे से पिटाई कर दी। साहब का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने सिपाही पर शराब पिए होने का शक किया था।

मंगलवार को रात में वर्ली थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर सावंत को शक हुआ कि बीट मार्शल सिपाही सुभाष मिसाल शराब पिए हुए है। उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस उपनिरीक्षक माली को आदेश दिया कि वह उसका मेडिकल टेस्ट कराए।

इतना सुनते ही शराब के नशे में धुत 43 साल का सिपाही सुभाष मिसाल नाराज हो गया और पास में रखा डंडा उठाकर इंस्पेक्टर सावंत की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद दूसरे अफसरों और सिपाहियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और जख्मी सावंत को अस्पताल ले गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वर्ली पुलिस ने आरोपी सिपाही सुभाष मिसाल को गिरफ्तार कर सुबह अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।