यह ख़बर 16 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

विवादों में रहे मुंबई के एसीपी वसंत ढोबले का तबादला

खास बातें

  • मुंबई के पबों और रेस्तराओं के खिलाफ कार्रवाई करने के चलते सुखिर्यों में छाए रहे सहायक पुलिस आयुक्त वसंत ढोबले का मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा से तबादला कर दिया गया है।
मुंबई:

मुंबई के पबों और रेस्तराओं के खिलाफ कार्रवाई करने के चलते सुखिर्यों में छाए रहे सहायक पुलिस आयुक्त वसंत ढोबले का मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा से तबादला कर दिया गया है।

ढोबले अब शहर के पश्चिमी उपनगर में वकोला मंडल के एसीपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने शनिवार रात इस संबंध में आदेश जारी किया।

मुंबई में रात को समय से अधिक खुलने वाले पब और रेस्तरांओं पर अपने अंदाज में कार्रवाई के लिए खबरों में छाए रहे एसीपी को अपने साथ हॉकी स्टिक लेकर चलने के लिए भी जाना जाता है। उनके इस तरीके पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हाल ही में मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने पर्यटन से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा था कि शहर की रातों की जिंदादिली वापस लाई जाएगी। पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने पद संभालने के बाद ढोबले को सीधे आयुक्त को रिपोर्ट करने की बजाय अपराध शाखा से संपर्क में रहने को कहा था।