यह ख़बर 17 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

उड़ीसा में नक्सलियों ने कलेक्टर को अगवा किया

खास बातें

  • माओवादियों ने कलेक्टर आरवी कृष्णा को छोड़ने के एवज में राज्य सरकार से 48 घंटे में मलकानगिरी में मौजूद केंद्रीय बलों को हटाने की मांग रखी है।
भुवनेश्वर:

उड़ीसा में माओवादियों ने मलकानगिरी के कलेक्टर आर विनील कृष्णा का अपहरण कर लिया है। कृष्णा को चित्रकोंडा जिले में उनके निजी सचिव और ड्राइवर के साथ अगवा कर लिया गया। माओवादियों ने राज्य सरकार के लिए एक चिट्ठी छोड़ी है, जिसमें 48 घंटे में मलकानगिरी में मौजूद केंद्रीय बलों को हटाने की मांग रखी गई है। इसके अलावा नक्सलियों ने जेल में बंद अपने साथियों की भी रिहाई की मांग रखी है। जहां से कलेक्टर को अगवा किया गया है, वहां वह बिना पुलिस प्रोटेक्शन के पहुंचे थे, नक्सलियों ने इसी बात का फायदा उठाया। उड़ीसा का मलकानगिरी जिला नक्सल प्रभावित इलाका है। इसकी सीमा आंध्र प्रदेश से लगती है। नक्सली इसका इस्तेमाल आंध्र प्रदेश के घने जंगलों में जाने के लिए कॉरिडोर के तौर पर करते रहे हैं। 30 साल के आरवी कृष्णा आईआईटी मद्रास से ग्रैजुएट हैं। वह 2005 में प्रशासनिक सेवा में आए और 16 महीने पहले मलकानगिरी के डीएम बने। कलेक्टर कृष्ण को एक युवा और सक्रिय आईएएस अधिकारी के तौर पर जाना जाता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com