यह ख़बर 14 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नालंदा में महिलाओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

खास बातें

  • भीड़ जब काबू से बाहर होने लगी तो पुलिस ने लोगों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस ने महिलाओं का भी लिहाज़ नहीं लिया।
नालंदा:

नीतीश कुमार की पुलिस आम लोगों से कुछ इस तरह का बरताव करती है। नालंदा के नूर सराय में पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं। इस इलाके से 25 अगस्त को एक महिला गायब हो गई थी। गांव वालों ने आरोप लगाया कि महिला का अपहरण करके हत्या कर दी गई और लाश को गायब कर दिया गया। बुधवार को डीआईजी जांच के लिए पहुंचे थे। लोगों ने इस बीच थाने को घेर लिया। भीड़ जब काबू से बाहर होने लगी तो पुलिस ने लोगों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस ने महिलाओं का भी लिहाज़ नहीं लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले की जांच कर महिलाओं की पिटाई करने के दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com