नेशनल लेवल की जूडो खिलाड़ी से गुड़गांव में दो लड़कों ने किया दुष्कर्म

नेशनल लेवल की जूडो खिलाड़ी से गुड़गांव में दो लड़कों ने किया दुष्कर्म

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली:

दिल्‍ली से सटे गुड़गांव के बिलासपुर थाना क्षेत्र में राष्‍ट्रीय स्‍तरीय जूडो खिलाड़ी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसके साथ दो लड़कों ने 4 सितंबर को दुष्‍कर्म किया था।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एक आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में कार्तिक ने अपना अपराध स्वीकार किया है। कार्तिक ने ही अपराध में शामिल सोनू के बारे में बताया। पुलिस सोनू की तलाश कर रही है जो फिलहाल फरार है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कहा जा रहा है कि दोनों आरोपी बीबीए के छात्र हैं और कार्तिक की पीड़िता से पहले से पहचान थी।