यह ख़बर 03 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

प्रतिबंधित पटाखे चलाने के आरोप में 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

कोलकाता:

महानगर के विभिन्न हिस्सों में कालीपूजा के अवसर पर प्रतिबंधित पटाखे चलाने और अभद्र व्यवहार में शामिल होने के आरोप में 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोलकाता पुलिस ने कहा कि लोगों को अधिक आवाज वाले पटाखे चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि बीमार, उम्रदराज और बच्चों को ध्यान में रखते हुए आवाज की सीमा तय की गई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने ऊंची आवाज वाले पटाखों के खिलाफ अभियान के दौरान भारी मात्रा में ऐसे पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए हैं।