यह ख़बर 01 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

1.75 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार

खास बातें

  • पश्चिमी दिल्ली में 32 वर्षीय एक नाइजीरियाई युवक को लगभग 1.75 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया।
नई दिल्ली:

पश्चिमी दिल्ली में 32 वर्षीय एक नाइजीरियाई युवक को लगभग 1.75 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक उत्तम नगर में रहने वाले पॉल चिनेडु उगवोर उर्फ एम्मा को शनिवार को जनकपुरी के शिवाजी मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पीएस कुशवाह ने बताया, "वह 175 ग्राम कोकीन लेकर किसी ग्राहक को देने जा रहा था, उसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोकीन की इस मात्रा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.75 करोड़ रुपये आंकी गई है।"
कुशवाह के अनुसार उगवोर अपने जान-पहचान के लोगों को आपूर्ति करने के लिए बैग में कोकीन भरकर मुम्बई से दिल्ली रेलगाड़ी से आया-जाया करता था। वह 2010 में दिल्ली आया था और पश्चिमी दिल्ली में रहने लगा था। वह 2008 में नाइजीरिया से मुम्बई आया था। शुरुआत में वह भारत से नाइजीरिया के लिए वस्त्र निर्यात करता था। बाद में वह मुम्बई के पब और बार में कोकीन की आपूर्ति करने वाले एक अन्य नाइजीरियाई डाबेल चुक्वू के सम्पर्क में आया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com