यह ख़बर 16 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आश्रम में ही निगमानंद को समाधि दी गई

खास बातें

  • निगमानंद के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम करने के बाद समाधि दे दी गई। निगमानंद के शव का पोस्टमार्टम उन्हीं के आश्रम में किया गया।
हरिद्वार:

निगमानंद के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम करने के बाद बृहस्पतिवार को समाधि दे दी गई। निगमानंद के शव का पोस्टमार्टम उन्हीं के आश्रम में किया गया। इसके लिए एक पोस्टमार्टम हाउस बनाया गया था। उनके विसरा को भी आगे की जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। निगमानंद के परिवारवाले उनके शव को अपने पैतृक गांव ले जाना चाहते थे लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली। इस केस की सीबीआई जांच के लिए उत्तराखंड सरकार ने केंद्र को लिखा है। निगमानंद गंगा के आसपास अवैध खनन के खिलाफ अनशन पर थे जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com