यह ख़बर 15 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

नितिन गडकरी का दोबारा भाजपा अध्यक्ष बनना तय

खास बातें

  • भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर नितिन गडकरी का कब्जा होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक किसी और नेता पर पार्टी एकमत नहीं हो पाई और तमाम नेताओं के विरोध के बावजूद गडकरी का अध्यक्ष बनना अब लगभग तय हो गया है।
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर नितिन गडकरी का कब्जा होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक किसी और नेता पर पार्टी एकमत नहीं हो पाई और तमाम नेताओं के विरोध के बावजूद गडकरी का अध्यक्ष बनना अब लगभग तय हो गया है।

इसी के साथ अब यह साफ हो गया है कि पार्टी 2014 का आम चुनाव अब नितिन गडकरी की अध्यक्षता में ही लड़ा जाएगा। वहीं, पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी ही सबसे आगे चल रहे हैं और इसकी घोषणा कब होगी यह देखना होगा।

इस महीने के अंत में भाजपा अध्यक्ष का चुनाव होना है। सूत्र बता रहे हैं कि सुषमा स्वराज, मनोहर पर्रिकर, शांता कुमार और राजनाथ सिंह के नामों पर चर्चा हुई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आरएसएस ने भी पहले इसे भाजपा का आंतरिक मामला बताया था। माना जा रहा है कि आरएसएस गडकरी को अध्यक्ष बनाना चाहता है।