यह ख़बर 13 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी रुकी

जम्मू:

भारत-पाकिस्तान सीमा के दोनों ओर रविवार रातभर गोलीबारी की आवाज नहीं सुनी गई, लेकिन हजारों विस्थापित लोगों ने अभी भी  अपने घर से दूर शिविरों में शरण ले रखी है।

जम्मू में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "नियंत्रण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर रातभर शांति रही। पाकिस्तान की तरफ से रात में संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं किया गया।"

पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी पर बिना किसी उकसाहट के गोलीबारी की और आरएस पुरा सेक्टर में आम लोगों के घरों पर मोर्टार दागा, जिसमें दो नागरिक घायल हो गए।

जम्मू, सांबा और कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक के गांवों के 30,000 से अधिक लोग फिलहाल राहत शिविरों में रह रहे हैं, जहां पाकिस्तानी गोलाबारी का खतरा नहीं है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

6 अक्टूबर से पाकिस्तान की तरफ से जम्मू क्षेत्र में आम नागरिकों के घरों पर निशाना बना कर किए गए हमले में अब तक आठ लोगों की मौत हुई है और 62 लोग घायल हुए हैं।