देवयानी खोब्रागड़े की फाइल फोटो
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईएफएस अधिकारी देवयानी खोब्रागड़े की अर्ज़ी ठुकरा दी है जिसमें वो अपने बच्चों के लिए ड्यूल सिटीजनशिप मांग रही थी। देवयानी की दोनों लड़कियां अमेरिकी नागरिक हैं। मंत्रालय ने तर्क दिया है कि भारतीय कानून इसकी इजाज़त नहीं देता। खोब्रागड़े को अमेरिका में 2013 में गिरफ्तार किया गया था, तब वो भारतीय दूतावास में पोस्टेड थीं।
एनडीटीवी इंडिया को मिली हुई जानकारी के मुताबिक देवयानी ने हाल ही में गृह मंत्रालय को अर्ज़ी दी थी जिसमें उसने कहा था कि उसकी दोनों लड़कियों को ड्यूल सिटीजनशिप मिलनी चाहिए। एक सीनियर अफसर ने बताया, 'हमने उसे बता दिया है कि उसके बच्चे ड्यूल सिटीजनशिप के हक़दार नहीं हैं इसलिए उसकी अर्ज़ी नामंजूर कर दी गयी है।'
देवयानी की लड़कियां भारत में पैदा हुई थी और दोनों का भारतीय पासपोर्ट था लेकिन देवयानी ने उनका अमेरिकी पासपोर्ट भी जारी करवा लिया और ये बात विदेश मंत्रालय को नहीं बताई। सरकार को जब पता चला तो देवयानी के बच्चों के भारतीय पासपोर्ट रद्द कर दिए गए।
Advertisement
Advertisement