'वंदे मातरम' न गाने से कोई देशद्रोही नहीं हो जाता : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वंदे मातरम गाना अपनी पसंद की बात है.

'वंदे मातरम' न गाने से कोई देशद्रोही नहीं हो जाता : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो)

मुंबई:

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि वंदे मातरम गाना अपनी पसंद की बात है और जो लोग इसे गाने से इनकार कर रहे हैं, उन्हें देशद्रोही नहीं करार दिया जा सकता.

संसदीय मामलों और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नकवी ने कहा, 'वंदे मातरम गाना पूरी तरह किसी की अपनी पसंद है. जो लोग गाना चाहते हैं, वे गा सकते हैं और जो गाना नहीं चाहते वे न गाएं. इसे नहीं गाना किसी को देशद्रोही नहीं बनाता.'
यह भी पढ़ें
'वंदे मातरम' गाएं या ना गाएं... जानें इस 'विवाद' पर क्या है योगी आदित्यनाथ की राय

उन्होंने कहा कि अगर कोई जानबूझकर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित राष्ट्रगीत का विरोध करता है, तो यह सही नहीं है और देश के हित में नहीं है.

VIDEO : वंदे मातरम पर भिड़े विधायक
महाराष्ट्र विधान परिषद में शुक्रवार को वंदे मातरम गाने को लेकर विवाद हो गया था. यहां भाजपा विधायकों ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी का जोरदार विरोध किया, क्योंकि वह राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में वंदे मातरम के गायन को आवश्यक बनाने की मांग का विरोध कर रहे थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com