यह ख़बर 15 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

युद्ध के लिए नहीं हैं परमाणु हथियार : सेना प्रमुख

खास बातें

  • पाकिस्तान और चीन द्वारा परमाणु हथियारों की अपनी क्षमता में वृद्धि की खबरों के बीच सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने कहा कि परमाणु हथियार युद्ध के लिए नहीं हैं, बल्कि इनका 'रणनीतिक महत्व' है।
नई दिल्ली:

पाकिस्तान और चीन द्वारा परमाणु हथियारों की अपनी क्षमता में वृद्धि की खबरों के बीच सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने रविवार को कहा कि परमाणु हथियार युद्ध के लिए नहीं हैं, बल्कि इनका 'रणनीतिक महत्व' है।

सेना दिवस पर पाकिस्तान और चीन द्वारा अपने परमाणु शस्त्रागार में वृद्धि से सम्बिंधत प्रश्न के जवाब में सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उनका (परमाणु हथियारों को) रणनीतिक महत्व है और यहां इसका अंत हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह और उनकी सेना इसे लेकर चिंतित नहीं है कि किसके पास परमाणु हथियार हैं।"

उन्होंने यह भी साफ किया कि भारत पहले परमाणु हथियारों के इस्तेमाल न करने के अपने सिद्धांत पर कायम है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सिंह का यह बयान परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के अधिकारियों की बैठक से एक दिन पहले आया है, जिसमें परमाणु आतंकवाद और परमाणु सामग्री तथा प्रतिष्ठानों से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा होगी।