यह ख़बर 08 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

छेड़खानी का विरोध : दिल्ली में बदमाश ने चलाई गोली, दंपती घायल

खास बातें

  • दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक बदमाश की फायरिंग से दो लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि दोनों घायल पति-पत्नी हैं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक बदमाश की फायरिंग से दो लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि दोनों घायल पति-पत्नी हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र नाम का एक बदमाश कई दिनों ने दंपती की लड़कियों को छेड़ रहा था। छेड़खाने से तंग आकर परिवार ने अपना घर तक बदल डाला। लेकिन, कुछ दिन पूर्व से बदमाश ने नया घर का पता लगाया और फिर छेड़खानी का सिलसिला शुरू हो गया।

छेड़खानी मना करने पर आज बदमाश ने गोली चला दी जिससे पति-पत्नी घायल हो गए हैं। दोनों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फिलहाल बदमाश फरार बताया जा रहा है, पुलिस तेजी से उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।