यह ख़बर 03 मई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

तिहाड़ जेल में कैदी भिड़े, एक की मौत

खास बातें

  • अत्यंत सुरक्षित तिहाड़ जेल में शुक्रवार को कैदियों की आपसी भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। संघर्ष के दौरान 27 वर्षीय कैदी की मौत हो गई।
नई दिल्ली:

अत्यंत सुरक्षित तिहाड़ जेल में शुक्रवार को कैदियों की आपसी भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। संघर्ष के दौरान 27 वर्षीय कैदी की मौत हो गई।

कैदियों के बीच संघर्ष की घटना सुबह 6:30 के आसपास तब हुई जब जेल संख्या एक में उन्हें दूसरे सेल में ले जाया जा रहा था।

तिहाड़ जेल के अधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया, "सात वर्ष से जेल में कैद जावेद की मौत हो गई।"

घायलों को पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुप्ता ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं और कुछ कैदियों से पूछताछ की गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह घटना तब घटी है जब पाकिस्तान की जेल में हुए हमले में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत होने के बाद देश भर की जेलों में पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।