बेअंत सिंह का हत्यारा जगतार सिंह तारा थाईलैंड से गिरफ्तार

कुआलालम्पुर:

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह को थाइलैंड में गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी कल हुई है।
बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की खुफिया सूचना पर थाइलैंड की पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है। इस ऑपरेशन को अंजाम देने में भारतीय खूफिया एजेंसियां भी शामिल थीं।

31 अगस्त 1995 में पंजाब सचिवालय में हुए आत्मघाती हमले में बेअंत सिंह की जान गई थी। 1996 में जगतार सिंह उर्फ तारा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद तारा समेत हवारा और बलंवत सिंह राजोआना को सज़ा सुनाई गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

तारा खालिस्तान टाइगर फोर्स का चीफ है। 2004 में तारा अपने कुछ साथियों के साथ चंडीगढ़ जेल से सुरंग बनाकर भागा था।