भगवान राम को राजनीति का केंद्र बना रही हैं विपक्षी पार्टियां : संजीव बालियान

भगवान राम को राजनीति का केंद्र बना रही हैं विपक्षी पार्टियां : संजीव बालियान

फाइल फोटो...

खास बातें

  • अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाने को लेकर विपक्ष उठा रहा सवाल.
  • इस (संग्रहालय) पर आपत्ति क्यों जाहिर की जा रही है : बालियान
  • बालियान ने कहा, क्या देश के लोग भगवान राम में विश्वास नहीं रखते?
नई दिल्‍ली:

अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाने के लिए केंद्र की ओर से चुने गए समय पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवाल के बीच केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आज कहा कि इस परियोजना को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से नहीं जोड़ना चाहिए. बालियान ने भाजपा की विरोधी पार्टियों पर आरोप लगाया कि वे भगवान राम को 'राजनीति का केंद्र' बना रही हैं.

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले बालियान ने सवाल किया, 'भगवान राम को राजनीति का केंद्र बनाया जा रहा है. इस (संग्रहालय) पर आपत्ति क्यों जाहिर की जा रही है? क्या सिर्फ भाजपा भगवान राम में विश्वास रखती है?' उन्होंने पूछा, 'क्या देश के लोग उनमें विश्वास नहीं रखते? तो जब संग्रहालय बनाया जा रहा है तब ऐतराज क्यों किया जा रहा है?'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com