यह ख़बर 25 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मोंटेक, प्रेमजी को पद्मविभूषण, लक्ष्मण को पद्मश्री

खास बातें

  • 128 विजेताओं में 13 को पद्मविभूषण, 31 को पद्मभूषण व 84 को पद्मश्री दी गई है... विजेताओं की संपूर्ण सूची समाचार के भीतर उपलब्ध है...
नई दिल्ली:

देश के 62वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मोंटेक सिंह अहलूवालिया, अजीम प्रेमजी तथा ब्रजेश मिश्र सहित 13 लोगों को दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से विभूषित किया गया है, जबकि शशि कपूर, वहीदा रहमान व खय्याम सहित 31 को पद्मभूषण तथा काजोल, इरफान खान व वीवीएस लक्ष्मण सहित 84 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।पद्मपुरस्कार विजेताओं की संपूर्ण सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें... राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल द्वारा वर्ष 2010 के लिए स्वीकृत किए गए पद्म पुरस्कारों की जो सूची जारी की गई है, उसके मुताबिक पुरस्कार विजेताओं में 31 महिलाएं भी शामिल हैं। पद्मविभूषण पाने वाले प्रमुख विजेता डॉ कपिला वात्स्यायन (कला और प्रशासन), ए नागेश्वर राव (सिनेमा), मोंटेक सिंह अहलूवालिया (पब्लिक अफेयर्स), अजीम प्रेमजी (उद्योग), ब्रजेश मिश्र (सिविल सर्विसेज) तथा दिवंगत एलसी जैन (पब्लिक अफेयर्स) हैं। पद्म भूषण पाने वाले विजेताओं में शशि कपूर (फिल्म), सत्यदेव दुबे (रंगमंच), वहीदा रहमान (फिल्म), खय्याम (फिल्म संगीत), दिवंगत दशरथ पटेल (कला), एसपी बालासुब्रहमण्यम (पार्श्व गायन, संगीत निर्देशन, अभिनय), राजश्री बिड़ला (सामाजिक कार्य), शोभना रानाडे (सामाजिक कार्य), चंदा कोचर (व्यापार एवं उद्योग), श्याम सरन (सिविल सेवा) तथा दिवंगत डॉ. केकी बईरामजी ग्रांट (कार्डियोलाजी) शामिल हैं। इनके अलावा काजोल, इरफान खान, उषा उथुप, वीवीएस लक्ष्मण, सुशील कुमार तथा तब्बू सहित 84 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।पद्मपुरस्कार विजेताओं की संपूर्ण सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें...


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com